फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाला जोड़ा नाबालिग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव पसीना से फरार होकर पंचकूला में प्रेम विवाह करने वाला दंपति थाना सदर पुलिस की जांच में नाबालिग निकला। दोनों की उम्र विवाह करने से कम है। वहीं विवाह करने वाले किशोर ने विवाह कराने वाले पंडित को फर्जी आयु प्रमाण पत्र बनवा कर दिए है। फिलहाल प्रेमी जोड पुलिस सुरक्षा के बीच पानीपत पुलिस लाइन के प्रोटेक्शन हाउस में निवास कर रहा है। इधर, लड़की की माता ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित किशोर ने उनकी पुत्री को बहला फुसला किया और उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


आरोपित ने उनकी पुत्री को बहका कर घर में रखी 95 हजार रूपये की नगदी व ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर भी मंगवा लिए थे। वहीं लड़की की माता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने सोमवार को आरोपित लड़के पर आईपीसी की धारा 467, 468, 471 व 9, 10, 11 बाल विवाह निषेध एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं लड़की माता ने पुलिस को दी शिकायत में आग्रह किया है कि लड़की को उन्हें सौंप दिया जाए। इधर, पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपित ने छह सितंबर को पंचकूला में लड़की से प्रेम विवाह किया है। वहीं विवाह पंडित बृजेश शर्मा ने करवाया था। दोनों ने अपनी जान का खतरा बताते हुए अदालत से पुलिस प्रोटेशन लेते हुए पानीपत पुलिस लाइन में बने प्रोटेक्शन हाउस में निवास शुरू कर दिया था। वहीं पुलिस को जब लड़की की माता की ओर से शिकायत मिली तो पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी। जांच में लड़की व लड़का दोनों नाबालिग मिले। इस केस की जांच कर रहे एएसआई प्रमेंद्र ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 17 साल चार माह व लड़के की उम्र भी विवाह योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें