उरलाना कलां से सप्ताह पहले लापता हुए नौवीं के छात्र का शव रोहतक नहर में मिला, सिर वार कर की गई हत्या
फोटो 29
अमर उजाला ब्यूरो,
मतलौडा।
उरलाना कलां से सप्ताह पहले लापता हुए 15 वर्षिय नौवीं कक्षा का छात्र अंशुल का शव शुक्रवार को रोहतक के लाखनमाजरा गांव के पास नहर में मिला। मृतक अंशुल के सिर पर चौट के गहरे निशान पाए गए। जिससे साफ होता है कि अंशुल की हत्या कर शव नहर में फैंक दिया गया होगा। शुक्रवार को रोहतक के गांव लाखनमाजरा गांव के पास नहर के किनारे अंशुल का शव दिखाई देने पर पुलिस ने उसे निकाल लिया। रोहतक पुलिस ने तुरन्त इसकी सूचना आसपास के जिलो की पुलिस को दी तो उरलाना चौकी पुलिस परिजनों के साथ मोके पर पहुंची। शव देखते ही परिजनों ने अंशुल को पहचान लिया। अंशुल के सिर पर चौट के गहरे निशान देखकर परिजन हैरान थे। क्योंकि अंशुल की किसी के साथ दूशमनी नही थी। अंशुल उरलाना कलां में ही राजकीय स्कूल में पढ़ता था और उसके पिता राजेश हैंचरी में इलैक्टीशियन का काम करता है। रोहतक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोड़ॱर में करवाया था। जिसमें साफ हो गया है कि अंशुल की हत्या सिर में चौट लगने के कारण हुई है। अब पुलिस लापता के इस मुकदमें को हत्या के मुकदमें में तबदील कर जाच करेगी। करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम से अंशुल गांव से लापता हो गया। पिता के ब्यान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था।
इस संबंध में उरलाना चौकी प्रभारी एएसआई जयबीर सिह ने बताया कि रोहतक पुलिस द्वारा डाक्टरों के पैनल हुए पोस्टमार्टम में साफ हो गया है कि अशुल की हत्या की गई थी। रोहतक पुलिस से फाइल आने के बाद ही इसमें हत्या की तफशिश की जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसे बख्शा नही जाएगा।