घर के बाहर खड़ी महिला की चेन तोड़ी
पानीपत। हुडा सेक्टर-13/17 में एक महिला की बाइक सवार दो झपटमारों ने सोने की चेन झपट ली। दोनों किसी का पता पूछने के बहाने महिला के नजदीक आए थे। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। शकुंतला देवी निवासी सेक्टर-13/17 ने सेक्टर-छह चौकी पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह बुधवार दिन के वक्त अपने मकान के गेट पर खड़ी थी। इसी समय दो नौजवान बाइक पर आए। वे किसी का पता पूछने लगे। उनमें से एक ने मेरे मुंह पर हाथ रखकर सोने की चेन तोड़ ली। उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। उसने बताया कि चेन करीब एक तोला वजन की थी। थाना शहर पुलिस ने इसमें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।