फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे, डीएम और एसपी ने  बंदियों से ली खान-पान की जानकारी

Wed, 28 Jun 2017 09:57 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जेल में सबकुछ मिला ठीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला जज के नेतृत्व में बुधवार को सुल्तानपुर और अमेठी जिले के डीएम व एसपी ने जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। करीब घंटे भर चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों ने बैरकों की सघन जांच की। हालांकि जांच में अधिकारियों को जेल में ऑल इज वेल मिला।       
विज्ञापन



जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंचम के नेतृत्व में सुल्तानपुर के डीएम हरेंद्र वीर सिंह, एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, अमेठी जिले के डीएम योगेश कुमार व एसपी पूनम बुधवार की दोपहर बाद पीएसी के साथ ही कई थानों की पुलिस के साथ जिला कारागार पहुंच गए। अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी के साथ ही अभिलेखों की जांच की। जेल में निरुद्ध बंदियों से खान-पान की भी अधिकारियों ने जानकारी ली।

करीब घंटे भर बाद सभी अधिकारी एक साथ परिसर से बाहर निकले। जेल में अवांछित वस्तुओं व व्यवस्था के बारे में पूछने पर डीएम सुल्तानपुर हरेंद्रवीर सिंह ने बताया कि यह अफसरों का त्रैमासिक निरीक्षण था। सघन तलाशी के बावजूद कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद हुई और न ही किसी प्रकार की गंभीर शिकायत ही मिली। उन्होंने यह भी बताया कि बंदियों के खानपान व अन्य सुविधाओं के बारे में जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें