फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रैंडस कॉलोनी में घर से चोरों ने नगदी व जेवर चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ नगदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

पानीपत। शहर की फ्रैंड्स कॉलोनी में घर से चोरों ने नगदी और जेवर चोरी कर लिये। सविंद्र सिंह निवासी गांव आसन कलां, पानीपत की फ्रैंड्स कालोनी में किराये के मकान में रहता है। वहीं जसविंद्र अपने परिवार समेत गांव गया हुआ था। चोरों ने जसविंद्र के मकान के ताले तोड़ कर नगदी और जेवर चोरी कर लिये। गांव से लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। जसविंद्र की सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने जसविंद्र के बयान दर्ज किए और उसकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जसविंद्र ने बताया कि चोरी की घटना से उनका 85 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें