शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण
समालखा। गांव हथवाला में दो नाबालिग लड़कियों का शादी की नीयत से योजनाबद्व तरीके से अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर गांव के ही दो भाईयों व उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। हथवाला निवासी एक व्याक्ति ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़कियां है जो नाबालिग हैं। 26 फरवरी को दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ सोई हुई थी। बुधवार सुबह जब वे उठे तो दोनों लड़कियां बिस्तर पर नहीं थी। अपने तौर पर इनकी काफी तलाश की, पर लड़कियां नहीं मिली। आरोप है कि उनकी लड़कियों को गांव का ही संदीप शादी की नीयत से भगा ले गया है जिसमें संदीप के बड़े भाई व इनके बाप भी शामिल है। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।