कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
पानीपत। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम कर्मचारियों की प्रमोशन रोकने के विरोध में ज्ञापन सौपा गया। जिसकी अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान जितेंद्र सैनी व सब अर्बन यूनिट प्रधान सीताराम ने संयुक्त रूप से की। सर्कल सचिव ईश्वर शर्मा ने कहा कि गत 8 व 9 जनवरी की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की प्रमोशन रोक दी गई है। यूनियन इस आदेश का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते अधिकारी अपने इस आदेश को वापस नहीं लेते हैं तो यूनियन 7 मार्च को पंचकूला स्थित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का घेराव करेगी। सर्व कर्मचारी संघ के सचिव तेजपाल ने कहा कि सरकार सभी विभागों के कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई का परिणाम है कि हटाए गए हड़ताल में शामिल कच्चे कर्मचारियों वापिस डयूटी पर ले लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को मदन लाल, अजय, शिव कुमार, कटार सिंह, सुरेश, रमेश, दलबीर, अजमेर व बलराम आदि ने ने भी विचार रखे।