फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला जी के दर्शन कर लौटे एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। बाला जी के दर्शन कर लौटे गांव महावटी निवासी एक युवक पर अज्ञात कार सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। युवक के दाहिने पांव में तीन गोलियां लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की और बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव महावटी निवासी चांद ने थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 अगस्त को अपने साथी अमित और रिंकू के साथ बाला जी के दर्शन करने गया था। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे कार से वापस गांव पहुंचा। इस दौरान रिंकू अपने घर के पास उतर गया जबकि अमित उसे भी उतारकर अपनी कार लेकर चला गया। तभी वहां एक रिट्ज कार आकर रुकी। उसमें से एक अज्ञात व्यक्ति निकला और उसने मारने की नीयत से उस पर लगातार फायर किए। जिसमें तीन गोलियां उसके दाएं पैर में लगी। गोलियों की आवाज व शोर सुनकर उसके परिजन बाहर आए, लेकिन तक हमलावर कार लेकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घायल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें