फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बिंझोल में फाग वाले दिन दो पक्षों के बीच विवाद को पचांयत ने सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फाग वाले दिन दो पक्षों के बीच विवाद को पचांयत ने सुलझाया
विज्ञापन

थर्मल। गांव बिंझोल में फाग वाले दिन हुए दो पक्षों के विवाद को पंचायत ने सुलझा दिया है। इसमें पंचायत ने कई निर्णय लिए हैं। जिसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ दी पुलिस शिकायत वापिस लेेंगे, इसके बाद कोई भी आदमी या युवा गांव के खेड़े के पास टोली नहीं लगाऐगा, इसके साथ ही ना तो कोई सार्वजनिक स्थल पर हुक्का पीयेगा और ना ही पंचायत नल पर स्नान करेगा। उसके बाद कोई भी किसी पर आते-जाते समय पार्टीबाजी के लिए टोंट नहीं कसेगा और अंतिम निर्णय में कहा गया गांव व आस-पास की कालोनियों में अवैध शराब नहीं बिकेगी। अगर इन बातों का कोई भी उल्लंघन करेगा तो ग्राम पंचायत अपनी मर्जी से उस पर जुर्माना लगा देगी। गौरतलब है कि फाग वाले दिन रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें आठ मरला चौंकी प्रभारी सहित दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये थे। जब तक गांव में पंचायत चली तब तक पुलिस बल तैनात रहा। मास्टर प्यारा सिंह ने सभी ग्रामीणों से अपील की वो हमेशा भाईचारा कायम रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें