फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में मिला 3 माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में मिला 3 माह का भ्रूण
विज्ञापन

पानीपत। किशनपुरा चौकी क्षेत्र स्थित शिव नगर में कूड़े के ढेर में लगभग तीन माह का भ्रूण पड़ा मिला। कूड़े में पड़ा भ्रूण देख लोग सहम गए। उन्होंने घटना की सूचना किशनपुरा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांधी मंडी की पिछली ओर गेट के सामने उसका टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस है। मंडी में खड़ी एक फोर्ड फिगो कार के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। शनिवार सुबह लोगों को कूड़े के ढेर में लगभग तीन माह का भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। गांधी मंडी के ही पवन कुमार ने फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर संस्कार के लिए जनसेवा दल को सौंप दिया है। इसमें जो भी आरोपी होगा, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें