फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कैराना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर मोबाइल में युवती की तस्वीर खींच ली और अब उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर पीड़ित युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। बताया कि वे कैराना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे है। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उस पर बुरी नीयत रखता है और आए दिन उस पर अश्लील फब्तियां कसता है। इसके चलते उसे परेशान किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी उसके घर में घुस गया और अपने मोबाइल फोन में उसकी फोटो खींच ली। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ना चाहा तो वह मौके से भाग निकला। आरोपी उसे ब्लैकमेल करना चाहता है। वह उसका रिश्ता भी हटवा देने की धमकी दे रहा है। युवती की शादी 20 दिन बाद होनी बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


10 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार
कैराना। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शामली रोड पर दो लोग शराब की तस्करी करने जा रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कैन में पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मेहरबान और इमरान निवासी कैराना बताए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें