फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर चालक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

पानीपत। डीएवी स्कूल थर्मल के पास हुई सड़क दुर्घटना में कैंटर चालक की ट्रक की टक्कर लगने मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगिरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र जगदीश निवासी गांव नरवल जिला कैथल ने बताया कि वे कैंटर में सवार होकर कैथल से पानीपत जा रहे थे। जैसे ही वे डीएवी स्कूल थर्मल के पास पहुचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में पवन पुत्र पाले राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत अज्ञात ट्रक चालक के रालाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें