फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में चोरी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोर सामान पर हाथ साफ कर गए। पीडित धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि वह मूल रूप से गांव कसुमरा जिला बरेली यूपी का निवासी है। लेकिन वह काफी समय से सौंधापुर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी जाटल रोड पर मोबाइल की दुकान है। शनिवार को वह रात के समय 11:30 बजे दुकान का शटर का बंद कर ताला लगाकर अपने घर आया था। अगले दिन दुकान पर पहुंचा, तो उसने देखा कि शटर खुला पड़ा है और दुकान से मोबाइल व अन्य सामान गायब मिला। उसके बाद उसने तुरंत असंध चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खांगली और लोगों से भी पूछताछ की। वहीं पुलिस ने पीडित की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गर्ई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें