फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ गढ़ी सिकंदरपुर स्थित कब्रिस्तान से निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची का शव कब्र से निकलवाया, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रशासन और पुलिस ने हरिनगर स्थित एक पुराने कपड़ों के गोदाम में तीन साल की एक बच्ची की फोर क्लोजर (कपड़े की गांठ उठाने वाली मशीन) के नीचे दबने के मामले में बुधवार को सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में गढ़ी सिकंदरपुर स्थित कब्रिस्तान से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। इधर, पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर गोदाम मालिक व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने तीन साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आने पर बुधवार को उचित कार्रवाई के आदेश दिए। डीसी ने तहसीलदार पानीपत जयभगवान शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और सिविल अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर मोना नागपाल को टीम में शामिल किया। प्रशासनिक, पुलिस व डॉक्टरों की टीम बुधवार को बच्ची के परिजनों को साथ लेकर गढ़ी सिकंदरपुर स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे। यहां पर कब्र से बच्ची का शव निकाला और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने गोदाम मालिक व फोर क्लोजर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार प्रिया (03) मूल निवासी गांव काबड़ी हाल निवासी रामस्वरूप चौक क्षेत्र की हरिनगर स्थित खेड़ा वाली गली पुराने कपड़ों की गाठ उठाने वाले फोर क्लोजर के नीचे आ गई। जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। उसको सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। बच्ची ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिता जयपाल ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत देकर गोदाम मालिक पर उसको डरा धमकाकर समझौते पर साइन कराने और बच्ची का पोस्टमार्टम कराए बिना संस्कार कराने का आरोप लगाया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने जयपाल की शिकायत पर मंगलवार को प्रिया की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

कपड़े के गोदाम में फोर क्लोजर मशीन के नीचे आने से गंभीर बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई थी। बच्ची के पिता ने मंगलवार को पुलिस के सामने पेश होकर गोदाम मालिक पर समझौते पर डरा धमकाकर साइन कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इसमें मंगलवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को बच्ची का गढ़ी सिकंदरपुर स्थित कब्रिस्तान से शव निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में गोदाम मालिक व फोर क्लोजर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें