फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम का एक पार्षद डेरा अनुयायियों को गार्डन दिलाने में था बिचौलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम का एक पार्षद डेरा अनुयायियों को गार्डन दिलाने में था बिचौलिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डेरा अनुयायियों को 20 अगस्त को जीटी रोड स्थित बरसत रोड के पास गार्डन दिलवाने में नगर निगम का एक पार्षद बिचौलिया था। पुलिस ने निगम पार्षद से पूछताछ भी की है। पार्षद अपने प्रभाव के चलते पुलिस पूछताछ में ही निकलने की कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि पुलिस ने पार्षद की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस के जानकारों की माने तो मामला गंभीर होने पर पार्षद की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
पुलिस के अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के एक पार्षद का नाम भी डेरा अनुयायियों के साथ जुड़ गया है। पुलिस ने पार्षद को पूछताछ के लिए तलब किया था। उनसे कई विषयों पर गहराई के साथ पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि पार्षद ने एक बड़े नेता से बात कराकर कुछ समय के लिए ढील ली थी।
विज्ञापन

विदित है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 25 अगस्त सीबीआई की पंचकूला कोर्ट में पेशी थी। डेरा अनुयायी इससे पहले नाम चर्चा घरों व अन्य स्थानों पर बैठक कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। डेरा अनुयायियों ने इसी कड़ी में 20 अगस्त को जीटी रोड बरसत मोड़ के नजदीक एक गार्डन में बैठक की थी। डेरा अनुयायियों ने जीटी रोड के साथ लंबी लाइन में खड़े होकर हाथ में लट्ठों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया था। वहीं कुछ अनुयायियों ने डेरा प्रमुख का नाखून तक गिरने पर देश को नक्शे से मिटा देने की धमकी दी थी। थाना शहर पुलिस ने इसके बाद इस मामले को लेकर देशद्रोह व हिंसा भड़काने समेत कई धाराओं के तहत एक युवती समेत आधा दर्जन डेरा अनुयायियों को नामजद कर लिया था। थाना शहर पुलिस ने डेरा के जिला संयोजक बोबी जैन व उसके भाई मनीष जैन समेत आधा दर्जन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

सीए एसोसिएशन मनीष जैन के समर्थन में उतरे
जिला सीए एसोसिएशन डेरा सच्चा सौदा के जिला संयोजक बोबी जैन के भाई सीए मनीष जैन के समर्थन में उतर आई है। सीए एसोसिएशन ने मंगलवार को एसपी राहुल शर्मा से मिले। प्रधान मुकेश मित्तल ने कहा कि सीए मनीष जैन का डेरा अनुयायियों के कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। सीए मनीष जैन 20 अगस्त को अपने ऑफिस के काम के सिलसिले में करनाल गए हुए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस उनका डेरा अनुयायियों के साथ किसी तरह के संबंध की जांच कर सकती है। उनको उनके भाई बोबी जैन के चक्कर में हिरासत में लिया था। उन्होंने पुलिस का पूरा सहयोग भी किया है। बोबी जैन को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में पुलिस मनीष जैन को लेकर निष्पक्ष जांच करें। उनका किसी तरह का दोष मिलता है तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। सीए के लिए सितंबर व अक्तूबर बहुत की महत्वपूर्ण होते हैं। उनको इन दो माह में ऑडिट भी करना होता है। एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में 17 सितंबर को सुनवाई है। पुलिस हाईकोर्ट के दिशा निर्देश में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस क्रिस्टल गार्डन में डेरा अनुयायियों की बैठक में भड़काऊ बात करने के मामले की जांच कर रही है। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी जांच व तलाश कर रही है। इस मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें