फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अनाजमंडी के पास स्थित एक फैक्ट्री के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को परिजनों के आने के बाद ही हो पाएगा। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी मुकेश (32) विकास नगर, एनएफएल में अपनी पत्नी, एक बच्चे और साले बलिया, यूपी निवासी प्रदीप के साथ किराए पर रहता था। प्रदीप ने बताया कि मुकेश सेक्टर-25 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मुकेश कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह वीरवार रात को ड्यूटी पर गया, लेकिन सुबह आठ बजे तक कमरे पर नहीं पहुंचा। फैक्ट्री में पता किया तो बताया कि मुकेश की छाती में दर्द था। इसलिए वह जल्दी ही घर के लिए निकल गया था। प्रदीप ने बताया कि करीब दो घंटे बाद उन्हें पता लगा कि अनाजमंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसे शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। आशंका होने पर वह सिविल अस्पताल पहुंचा और शव की शिनाख्त मुकेश के रूप में की। किशनपुरा चौकी से जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि अनाजमंडी के पास स्थित फैक्ट्री के सामने मिले शव की शिनाख्त बिहार निवासी मुकेश के रूप में हुई है। शनिवार को परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें