फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने पांच घंटे में दबोचा हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत/मतलौडा। गांव उरलाना निवासी रमेश की हत्या के मामले में हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को लघु सचिवालय पर हंगामा किया। उन्होेंने ने उरलाना चौकी पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस पर एसपी ने ग्रामीणों को हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके कुछ घंटे में ही उरलाना चौकी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव उरलाना निवासी सतबीर, सतीश, नफे सिंह, जिले सिंह, जोगेंद्र, सूरजभान, सुभाष और गांव से करीब 50 लोग लघु सचिवालय पहुंचे। सभी रमेश की हत्या के मामले में उरलाना चौकी पुलिस पर लापरवाही करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होता, वे रमेश के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस संबंध में उन्होंने एसपी से भी शिकायत की। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पुलिस की लापरवाही की जांच करवाई जाएगी। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी के आश्वासन के करीब पांच घंटे में ही उरलाना चौकी पुलिस ने हत्यारोपी गांव उरलाना निवासी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला
23 जून को गांव उरलाना निवासी रमेश (45) को गांव का ही सुशील घर से बुलाकर ले गया था। परिजनों ने बताया कि देर रात तक रमेश घर नहीं पहुंचा। देर रात सुशील ने घर आकर बताया कि रमेश गली में पड़ा है। उसे ले जाओ। परिजन बाहर निकले तो गली में रमेश बेसुध पड़ा था। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। हाथ भी टूटा हुआ था। परिजन रमेश को लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। परिजनों ने 24 जून को इसकी शिकायत उरलाना चौकी पुलिस से की थी। 28 जून की देर रात उपचार के दौरान रमेश ने दम तोड़ दिया। रोहतक पीजीआई में 29 जून को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने उरलाना निवासी सुशील समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गांव उरलाना निवासी रमेश की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर गांव के ही सुशील समेत कई अन्य के खिलाफ धारा केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को आरोपी सुशील को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। ताकि मामले की सत्यता का पता लगाया जा सके। पुलिस पर लगाए गए लापरवाही बरतने के आरोप गलत है।
रामेश्वर दत्त, प्रभारी, उरलाना चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें