बच्चे के हत्यारोपी के घर पुलिस गई किताबें लेने, मृतक बच्चे की मां ने नहीं खोलने दिया ताला
अमर उजाला ब्यूरो।
थर्मल, थाना माडल टाउन पुलिस के दो कमयों को साथ लेकर आरोपी युवक के परिजन जब मकान मालिक के घर पहुंचे तो मृतक बच्चे के परिजनों ने आरोपी युवक के कमरे का ताला खोलने से मना कर दिया जिससे उन्हें निराश वापस लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि 2 अप्रैल को अपने किराएदार विकास के बेटे विवेक की हत्या कर दी थी जिसके आरोप में आरोपी अभी जेल में है। वहां से पुलिस को आरोपी युवक की बहनों की किताबें लानी थी। परन्तु मृतक बच्चे के परिजनों ने कमरे पर दो ताले लगा रखे हैं।
वहीं, युवक के पिता रामनिवास ने बताया कि इस कांड के बाद वो कहीं ओर रह रहे है। उसकी बेटियों ने लाईब्ररी से किताब ली हैं। उनको जमा करवाने के बाद ही वो पेपर दे सकती है।
वहीं इस बारे में एसएचओ माडल टाउन विकास कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित में शिकायत नही मिली। अगर शिकायत मिली तो कमरे का ताला खुलवा कर किताबें दिला दी जाएगी।