फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दुकानदारों ने दोनों महिलाओं की जमकर धुनाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉप से जेवरात चुराए, खिलौने की दुकान पर पकड़ी गईं
विज्ञापन

मतलौडा। स्थानीय बस अड्डे पर जेवरात खरीदने के बहाने दो महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से जेवर चुरा लिए, मगर उनकी किस्मत दगा दे गई। बाजार में खिलौने खरीदते वक्त जेवर गिर पड़े, शक होने पर दुकानदार ने पूछताछ की तो बहाना बना दिया। इधर, बात ज्वैलर तक पहुंच गई। इस पर दोनों ने पूछताछ कर महिलाओं के पास से जेवर बरामद कर लिए। इससे गुस्साए दुकानदारों ने दोनों की पिटाई कर दी। इधर, पुलिस को सूचना देते ही महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो र्गइं। थाना मतलौडा पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बस अड्डे के पास शिव कॉलोनी की गली में जगदंबा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकानदार बिल्लू वर्मा ने बताया कि दो महिलाएं बुधवार शाम करीब चार बजे जेवर देखने के लिए दुकान पर पहुंचीं। उन दोनों ने सोने की एक और चांदी के तीन जेवर चोरी कर लिए और जेवर पसंद न आने की बात कह चली गईं। इसके बाद बाजार में ही खिलौने की दुकान पर जाकर एक खिलौना खरीदा। इस बीच कपड़ों के अंदर से पैसे निकालते समय जेवर गिर पड़े। शक होने पर दुकानदार ने जेवर के बारे में पूछा तो उन्होंने खरीदकर लाने की बात कही। इसी बीच पहला दुकानदार दूसरी दुकान पर चला गया और अपनी व्यथा बताने लगा। बात पता चली तो दुकानदारों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और उनके पास से जेवर बरामद कर लिए। दुकानदारों ने दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, पुलिस पहुंचती इससे पहले ही दोनों महिलाएं चकमा देकर भाग गईं। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ जेवरात चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें