फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहा था परिवार, संदूक के कुंडे तोड़ नकदी व जेवर ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर सो रहा था परिवार, संदूक के कुंडे तोड़ नकदी व जेवर ले उड़े चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बबैल रोड रामनगर स्थित मकान में शनिवार को चोर संदूक के कुंडे तोड़कर नकदी व जेवरात ले गए। वारदात के समय पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था। मकान में हुई चोरी की सूचना पर पहुंची किला थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालकीन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबैल रोड रामनगर निवासी लाडो ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति कंवरपाल ट्रक चालक है। शनिवार की रात कंवरपाल ट्रक लेकर गया हुआ था। वह बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे पड़ोसी ने उठाया और कहा कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। उसने कहा कि वे लोग तो दरवाजा बंद कर सोये थे। चोरी होने की आशंका से वह कमरे में गई, लेकिन सारा सामान अपनी जगह पर रखा हुआ था। लाडो की नजर संदूक पर पड़ी तो उसके कुंडे टूटे हुए थे। उसने संदूक खोलकर देखा तो संदूक में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, सोने के तीन ओम, सोने की एक जोड़ी बाली, चांदी की तीन चुटकी, तीन मंगलसूत्र गायब थे। घर में हुई चोरी की शिकायत उसने पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मकान मालकिन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें