चोरी की इंजन के साथ एक काबू
कैथल। पुलिस ने चोरीशुदा इंजन बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हेड कांस्टेबल रनदीप द्वारा रात्रिकालीन गश्त के दौरान कलायत रोड सजूमा से आरोपी संदीप निवासी कलायत को गिरफ्तार किया गया है। गांव सजूमा निवासी टेकचंद की शिकायत अनुसार उसके धमतान माइनर के नजदीक स्थित खेत से 22 मार्च की रात अज्ञात व्यक्ति ट्यूबवेल कोठा का ताला तोड़कर ट्यूबवेल का इंजन और करीब 50/60 फिट बिजली केबल चुरा ले गए। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरीशुदा डीजल इंजन बरामद कर लिया गया।