फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने शिक्षक पर गंडासियों से वार कर किया घायल, आरोपी को पिता ने किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने शिक्षक पर गंडासियों से वार कर किया घायल, आरोपी को पिता ने किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन


पानीपत। जैन चौक स्थित अकादमी में घुुसकर विद्यार्थियों के सामने ही आरोपी ने गंडासियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, लेकिन वारदात का पता लगने पर आरोपी के पिता ने खुद उसे गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां वो उपचाराधीन है। साथ ही शिक्षक का कहना है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में उसे बिल्कुल भी नहीं पता है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में धुत है, उसका नशा उतर जाने पर उससे वारदात को अंजाम देने के बारे में पूछताछ की जाएगी। किशनपुरा के रहने वाले नरेश सैनी ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी। बताया कि वह शिक्षक हैं। उनकी जैन चौक पर सूरजभान एजुकेशन एकेडमी है। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह बच्चों को पढ़ा रहे थे कि तभी सोनू नामक युवक वहां आ गया। सोनू पास की बस्ती का रहने वाला है। उसके हाथ में गंडासी थी। उसने आते ही गंडासी से हमला कर दिया। पहला वार पीठ पर किया जो रगड़ता हुआ निकल गया। दूसरा वार गर्दन पर किया। बचाने के प्रयास में दाएं हाथ के अंगुठे पर लगा। यह देख वहां भगदड़ मच गई। डर के मारे बच्चे बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह गंडासी लहराता हुआ भाग गया। जल्द ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्हें सिविल अस्पताल में भेज दिया। कुछ देर बाद ही आरोपी को उसके पिता खुद ही थाने लेकर पहुंच गए। हैड कांस्टेबल सुनील का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नशे में है। कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। होश में आने पूछताछ की जाएगी।भ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें