फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के चालान पर सपा नेत्री का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। राजस्व टीम का विरोध करने वाली महिला का चालान करने से नाराज सपा नेत्री फहमीदा खान ने शुक्रवार को समर्थकों संग थाने में हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


हथगाम थाने के नगरा गांव निवासी रामस्वरुप, चंदा, जगरूप, लंगड़ व ननका सगे भाई हैं। जगरूप ने अपने हिस्से की जमीन रामदत्त को बेच दी है। जमीन के आगे हिस्से पर रामस्वरूप ने कब्जा कर लिया था। रामदत्त ने जमीन पर निर्माण कराने के लिए जगरूप ने कब्जा हटवाने की शिकायत की थी। जगरूप की शिकायत पर लेखपाल आदित्य

कुमार व थाने की पुलिस टीम के साथ गुरुवार को कब्जा हटवाकर जगह खाली करवाई थी। इस दौरान रामस्वरुप की पत्नी राजरानी के हंगामा काटा। तभी पुलिस उसे पकड़ ले गई थी। उसका शांतिभंग में चालान किए जाने की सूचना सपा नेत्री फहमीदा खान व समर्थकों गुड्डी, राजकुमारी, कलावती, अनीता देवी थाने पहुंची। महिलाओं ने हंगामा चालू किया। सपा नेत्री फहमीदा खान ने बताया कि राजरानी और उसकी गर्भवती बहू अनीता देवी को घर से बाहर प्रशासन ने निकाला है। जबकि वह जगह राजरानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
27- थाने में बैठी सपा नेत्री
महिला के चालान पर सपा नेत्री का थाने में हंगामा
- कब्जा हटाने का विरोध करने पर पुलिस ने पकड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें