फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप व पुलिस की प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, तीन सुसाइड नोट छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
गांव बापौली में महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप व पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव चौबारे पर कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। शव के पास तीन सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पुलिस की प्रताड़ना को बताया है। इस मामले की सूचना पर बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
42 वर्षीय सुरेंद्र नीलू उर्फ नीलू निवासी बापौली ने पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिनों से सुरेंद्र घर से लापता था। वो सोच रहे थे कि वह कहीं बाहर चला गया है। वह सोमवार रात को दूसरी मंजिल पर गई थी। उसने कमरे को अंदर से बंद देखा। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, मगर दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो सुरेंद्र का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने कमरे के दरवाजे तोड़कर शव को कब्जे में लिया। शव के पास से ही अलग-अलग तीन सुसाइड नोट मिले। नोट में सुरेंद्र ने हवलदार राणा प्रताप पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र पर एक साल पहले बापौली ही एक महिला ने छेड़छाड़ व फोन पर अश्लील बातेें करने का आरोप लगाया था। इसी कारण सुरेंद्र काफी परेशान रहता था। वह मोहल्ले में हो रही बदनामी से भी काफी आहत था। मंगलवार को मधुबन लैब में उसकी वायस के सैंपल लेने थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष कुमार, प्रभारी बापौली पुलिस थाना।


छेड़छाड़ के आरोप व पुलिस की प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, तीन सुसाइड नोट छोड़े
-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, परिजनों ने उच्चाधिकारियों से की मामले की जांच की मांग
-छेड़छाड़ के मामले में मृतक का मंगलवार को मधुबन में लिया जाना था वायस सैंपल
फोटो 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें