फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। गांव चंदौली स्थित मोबाइल की दुकान में करीब छह माह पहले हुई लूट की वारदात में शामिल चौथे आरोपी को थाना सदर पुलिस अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने लूट की वारदात में शामिल होने का आरोप कबूला है। पुलिस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर 2016 को गांव चंदौली स्थित साईं कम्युनिकेशन में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। थाना सदर पुलिस चौथे आरोपी गांव बुटाना, करनाल निवासी प्रदीप को थाना सदर पुलिस वीरवार को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पानीपत पहुंची। यहां अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी ने खुलासा किया साईं कम्युनिकेशन में लूट की वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया था। वह अपने एक साथी के साथ दुकान से थोड़ी दूर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। उसके दो साथी हथियार सहित दुकान में पहुंचे और फायर करते हुए एक लैपटॉप, एक मोबाइल और 700 रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद सभी बाइक से भाग निकले। थाना सदर से जांच अधिकारी एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें