घर से उड़ाई नकदी और जेवर
पानीपत। शहर की गोपाल कॉलोनी में एक मकान से चोर दस हजार रुपये कैश, दस तोले चांदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान मकान मालिक अर्जुन परिवार के साथ राजपूत कॉलोनी में अपने जीजा के चौथे पर गया हुआ था। जब वह घर पहुंचा तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और घर से एलईडी, चांदी की पायल दस तोले, दस हजार रुपये कैश गायब थे। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।