फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को झूला झुलाने के लिए ले जा रहे युवक को सेंट्रो कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में लगे झूूला मेला में दोस्त को झूला झुुलाने ले पैदल जा रहे युवक व दोस्त को एक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक दोस्त को छुट्टी दे गई व दूसरे दोस्त ने दम तोड़ दिया। घायल दोस्त के बयान पर थाना चांदनीबाग पुलिस ने सेंट्रो कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव बिधलान सोनीपत निवासी रवि ने बताया कि वो वीरवार को किसी काम से पानीपत आया हुआ था। यहां आने के बाद उसने अपने गांव के ही दोस्त रविंद्र पुत्र सूरजभान से मिलने के लिए सेक्टर 25 स्थित उसके आहते पर चला गया। जहां रविंद्र का जीजा अशोक भी था। तीनों ने खाना खाया। इसके बाद रविंद्र ने कहा कि चलो कही धूम कर आते हैं। जिसके बाद रवि और रविंद्र वहां से मॉल के पास लगे झूलों में झुलाने के लिए चला गया। मित्तल मेगा मॉल की फुटपाट की ओर दोनों पैदल-पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार चालक ने रविंद्र व रवि को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों सड़क किनारे जा गिरे। टक्कर लगने के बाद कार चालक एक बार कार से नीचे उतर कर आया। वह घायल रविंद्र की हालत को ज्यादा गंभीर भांपते हुए मौके से कार सहित फरार हो गया। दोनों घायलों को राहगीरों ने इलाज के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से दोनों को सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हैदराबादी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रवि को छुट्टी दे गई व दो दिन के इलाज के दौरान रविंद्र ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।
3 भाइयों में सबसे छोटा था रविंद्र, 6 जुलाई को थी शादी:
सोनीपत गांव बिधलान का निवासी 25 वर्षीय रविंद्र पानीपत में उसके जीजा अशोक के साथ पार्टनशिप में सेक्टर 25 में शराब आहता संचालित करता था। वो तीन भाइयों में सबसे छोटा था व उसका रिश्ता कुछ समय पहले ही तय हुआ था। अब उसकी शादी 6 जुलाई को होनी थी। घर में शादी को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। काफी रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। इस दर्दनाक हादसे बाद घर की खुशियां मातम में बदल र्गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें