पानीपत। कुटानी रोड पर वर्धमान वाली गली में हैंडलूम फैक्टरी में अज्ञात कारणों से शुक्रवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्टरी फैक्टरी में रखी 20 खड्डी मशीन व 4 वेंडर मशीन जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी मालिक सतीश महाजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को फोन कर इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, सारी खड्डी व वेंडर की मशीन जलकर राख हो गई थी। उनका इस आग में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बड़ी मुश्किल फैक्टरी को खड़ा किया था।