फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे, बैंक व एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 62 लोगों से 1 करोड़ 57 लाख की ठगी करने के दो आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे, बैंक व एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 62 व्यक्तियों से 1 करोड़ 57 लाख की ठगी करने के दो आरोपियों को सीआइए-वन ने सेक्टर 18 पानीपत से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने उनकी पहचान मनोज निवासी छाजपुर खुर्द व संदीप निवासी बराना बताई। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे ठगी गई रकम सहित अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गत बुधवार को थाना शहर में कृष्ण निवासी बुटाना जिला सोनीपत ने उसके साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर हुई ठगी की एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह फौज से पेंशन पर आया हुआ है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात पानीपत बिशन स्वरूप कॉलोनी में सक्सेज प्वाइंट कोचिंग सेंटर पर सेंटर संचालक संदीप पुत्र राजेंद्र निवासी बराना पानीपत से हुई। करीब एक साल पहले संदीप ने कहा कि मनोज निवासी छाजपुर नाम का व्यक्ति पैसे लेकर नौकरी लगवाता है। वह तुम्हारे लड़के, उसके साले व पुत्रवधू को बैंक, रेलवे व एम्स में नौकरी लगवा सकता है। संदीप ने तीनों को नौकरी लगवाने के नाम पर उससे साढ़े 11 लाख रुपये व ओरिजनल डाक्यूमेंटस संदीप ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में अपने कोचिंग सेंटर पर ले लिए। डेढ़ माह बाद बाइपोस्ट चघमपुर झारखंड के नाम से ज्वाइनिंग लेटर आया तो हमें संदीप पर शक हुआ और संदीप से कहा की यह लेटर झूठा व नकली है। संदीप ने कहा की तुम्हारे को एम्स दिल्ली में लगवा दूंगा। उन्होंने संदीप से पैसे वापस मांगे तो संदीप बार-बार उन्हें झूठ बोलकर गुमराह करता रहा। पैसे लेने के लिए संदीप के घर पर गए तो वह गाली-गलौज करने के साथ-साथ धमकी देने लगा।
इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम आरोपी मनोज निवासी छाजपुर खुर्द व संदीप निवासी बराना को सेक्टर-18 पानीपत से काबू किया। प्रारंभिक पुलिस पुछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ की वह करीब डेढ़ साल से इस प्रकार से ठगी में सक्रिय थे। अभी तक करीब 60 से 62 व्यक्तियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 करोड़ 57 लाख रुपये के करीब की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें