फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ हो रहे लड़ाई झगड़े से परेशान छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन

-परिजनों का आरोप गांव में परिवार के साथ हो रहे लड़ाई झगड़े से था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांव महावटी में दसवीं के छात्र ने गांव में उसके परिवार के साथ हो रहे लड़ाई झगड़े से परेशान होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने छात्र की मौत का जिम्मेदार गांव के ही कुछ लोगों को बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में 8 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कौल सिंह निवासी महावटी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह चार भाई है। उसके भाई शमशेर की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। शमशेर के दो लड़के व एक लड़की है जिसमें राहुल दसवीं की परीक्षा दे रहा था। 31 मार्च को गांव के ही कुछ युवकों ने उसके बड़े भाई दिलबाग के बेटे के साथ मारपीट की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके परिवार वालों को झगड़ा कर परेशान कर रहे थे। जिससे दुखी होकर उसके भतीजे राहुल ने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कमरे की खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था तथा कुंडी अंदर से बंद थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें