फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही थी कथा, मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। महादेव कॉलोनी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सिटी थाना पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय रीतू निवासी महादेव कॉलोनी की तीन साल पहले अंबाला में राहुल के साथ शादी हुई थी। काफी समय से रीतू मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। 20 दिन पहले ही रीतू अपने मायके महादेव कॉलोनी में आई थी। शुक्रवार को घर में भगत नारायण की कथा थी। इसी बीच रीतू ने ऊपर कमरे में जाकर गारडर से चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो रीतू का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भिजवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें