ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर
फोटो-4
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में पुराने बस अड्डे के पास कार की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सराफत निवासी गांव बूरा थाना कैराना, यूपी का रहने वाला हूं और पिछले कई वर्षों से जींद में एक व्यक्ति के यहां खेतीबाड़ी का काम कर रहा हूं। मेरे मामा का लड़का अफसर भी मेरे साथ ही वहां काम करता है। वीरवार को वह तथा उसके मामा का लड़का अफसर ट्रैक्टर से समालखा थ्रेशर मशीन लेने के लिए आ रहे थे। रात करीब सवा दो बजे किसान फाउंड्री के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए तथा वह दो हिस्सा में बंट गया और वे दोनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी समालखा में भर्ती करवाया जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पानीपत रेफर दिया गया। पानीपत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान अफसर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एक अन्य हादसे में घायल
वहीं पुराने बस अड्डे के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल बुद्धदेव निवासी बिहार ने बताया कि वह खटीक बस्ती में किराए पर रहता है। रात करीब पौने नौ बजे एक कंपनी से ड्यूटी पूरी कर वह घर जा रहा था। पुराने बस अड्डे के पास दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह जमी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।