फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बतरा कॉलोनी में पंखे की तार लगा रहे एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। गांव गढ़िया, जिला हरदोई, यूपी निवासी सोहन लाल (40) बतरा कॉलोनी में किराए के मकान में पत्नी व तीन बच्चों समेत रहता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को वह घर पर पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से गिर गया और बेहोश हो गया। परिजन सोहनलाल की हालत को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां रविवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोहनलाल के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के पढ़ाई कर रहे है, जबकि छोटी लड़की अभी महज आठ माह की है। परिवार के पालन-पोषण का भार सोहनलाल के कंधों पर ही था। करंट लगने से सोहनलाल की मौत होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना मॉडल टाउन से जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें