चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप
पानीपत। जैन मोहल्ला निवासी एक युवती ने अपने चचेरे भाई पर उसके साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर उसकी मां के कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। युवती ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस का दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैन मोहल्ला निवासी एक युवती ने रविवार को थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा व ताऊ के परिवार के साथ जैन मोहल्ले में रहती है। युवती का आरोप है कि उसके ताऊ का लड़का उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करता है। इसकी शिकायत ताऊ को थी, लेकिन उसने भी कुछ नहीं किया। गत रोज उसके ताऊ का लड़का जबरदस्ती कर रहा था। उसकी मां ने विरोध किया तो लड़के ने मां के भी कपड़े फाड़ दिए। थाना शहर पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई गायत्री देवी ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।