फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अधिकारियों की मंजुरी से जेसीबी से तालाब की खुदाई करने व रास्ता बनाने पर सरपंच को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजूरी के बिना हुआ काम, शोकॉज नोटिस जारी
विज्ञापन

थर्मल। गांव आसन खुर्द की सरपंच नीलम देवी ने बिना अधिकारियों की मंजूरी के गांव में जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई करवा दी। इसके साथ ही एक कच्चे रास्ते का निर्माण कर दिया। इसकी शिकायत बीडीपीओ को ग्रामीणों ने कर दी। बताया गया कि यह काम मशीन से करवाकर मजदूरों से अधिकारियों की मंजूरी लेकर करवाना था। सरपंच ने इसमें नियमों को ताक पर रखकर काम करवा दिया। इस बारे में बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि पहले भी सरपंच ने कई कार्य कानून ताक पर रखकर किए। इसी कारण पहले भी नोटिस देकर मामला उपायुक्त कार्यालय की जानकारी में दिया था। इस बार सरपंच को फिर से मनमानी करने पर शो काज नोटिस दिया गया। वहीं इस बारे में सरपंच पति बीर सिंह ने कोई भी जानकारी न होने की बात कहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें