फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप व अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान परिजन एसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप व अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजन एसपी से मिले
विज्ञापन

थर्मल। पांच दिन पहले क्षेत्र के गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया था। छात्रा दोपहर में घर से स्कूल जा रही थी उसी समय छात्र ने उसको कार में अपहरण कर लिया था। जिसके बाद परिजनों ने कार के आगे बाईक अड़ा कर छात्रा को छुड़ा लिया था। उसके बाद नाबालिग छात्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। एक दिन बाद ग्रामीण फिर एसएचओ से मिले और छात्रा का मेडिकल करवाने की बात कही जिसमें रेप की पुष्टि हुई और पुलिस ने अपहरण के साथ रेप की धारा जोड़ दी। वहीं अपहरण वाले दिन छात्र के साथ मारपीट हुई थी। उसी दिन से वह पीजीआई रोहतक में भर्ती है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि लड़का ठीक हो चुका है फिर भी पुलिस आरोपी को हिरासत में नहीं ले रही। छात्रा ने इस घटना के बाद से स्कूल जाना भी बंद कर रखा है। इसी कारण तंग होकर एसपी सुमित कुमार से मिले । एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएचओ सदर विक्रांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपहरण व रेप का मामला दर्ज किया हुआ है। जैसे ही आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी पुलिस हिरासत में ले लेगी। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें