फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के बीच में बकरा काटने का विरोध करने पर वृद्व महिला के साथ की मारपीट, लोगों ने थाने में किया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 17
विज्ञापन


बकरा काटने का विरोध किया तो वृद्धा से मारपीट
-हंगामे के बाद किला थाना पुलिस ने आरोपी पक्ष को हिदायत देते हुए दोनों पक्षों में करवाया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुटानी रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी में वीरवार को गली के बीच में लोगों के घरों के सामने बकरा काटने का विरोध करने पर वृद्धा के साथ मारपीट की गई। साथ ही आरोपी महिला के पीछे छुरा लेकर दौड़ पड़ा। महिला ने शोर किया तो स्थानीय निवासी वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपियों ने स्थानीय निवासियों के साथ गाली-गलौच व मारपीट की। इस दौरान कई महिलाओं को मामूली चोटें भी आईं। आरोपियों की इस गुंडागर्दी से रोषित लोगों ने किला थाना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। किला थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा कर समझौता करवा दिया। साथ ही आरोपी पक्ष को भविष्य के लिए हिदायत भी दी है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी पीड़िता साबो देवी ने बताया कि उनकी गली में ही रहने वाले हाजी तनवीर गली के बीच में ही कल्लू पठान और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर घर के गेट के बाहर बकरा काट रहे थे। इसका महिला ने विरोध किया तो हाजी तनवीर ने अभद्रता शुरू कर दी। कहने लगा कि यह मेरा घर है। मैं कुछ भी कर सकता हूं। साथ ही महिला के पीछे छुरा लेकर दौड़ पड़ा। महिला का अपने बचाव में शोर सुन कर स्थानीय निवासी महिला रेखा, निर्मला, सरला, मुनेश, गुड्डी व उषा पहुंच गईं। वहां आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की व उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद पूरी कॉलोनी वासी इकट्ठा होकर किला थाना पहुंचे। वहां पर उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। लोगों के हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने आरोपियों को थाने में संबंधित मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। पुलिस ने लोगों को पूछताछ करने तक शांत रहने की हिदायत दी। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया गया। एसएचओ सुरेंद्र दहिया का कहना है कि आरोपी पक्ष को हिदायत दी गई है। साथ ही दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें