अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव हेंमदा के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव बालू घायल प्रिंस ने बताया कि वह विकास के साथ रात को बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। विकास बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। इस दौरान जैसे ही वह गांव हेंमदा के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में किसी व्यक्ति ने अस्पताल में दाखिल कराया, जहां विकास ने दम तोड़ दिया।