फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-हरिजन व वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। छाजपुर कलां गांव में रविदास जयंती पर शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष की एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि एक पक्ष के युवक शोभायात्रा के दौरान दूसरे पक्ष की लड़कियों की वीडियो बना रहे थे। थाना सनौली पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
छाजपुर कलां में मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली थी। यात्रा दोपहर बाद करीब तीन बजे चौपाल से शुरू हुई थी और करीब दो घंटे बाद मंदिर की तरफ जा रही थी। मंदिर के नजदीक कुछ युवक मकान की छतों से शोभायात्रा में नाच रही लड़कियों व महिलाओं की अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। उन्होंने उनको वीडियो बनाने से मना किया तो उन पर छत से पत्थर फेंक कर मारे। वे वहां से बचकर आगे निकल गए और मंदिर में शोभायात्रा का समापन कर लोगों को समझाने आए थे। उनका आरोप है कि इसी वक्त वीडियो बना रहे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें राकेश, संदीप, सुशील, टिंकू, सुनील व कुसुम घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल देर शाम को सिविल अस्पताल में पहुंचे। समाज के लोगों ने शोभायात्रा के दौरान हमले पर चिंता व्यक्त की है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस के पास छाजपुर कलां गांव में संत रविदास की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी व झगड़े की कोई सूचना नहीं आई है। इस तरह की कोई सूचना मिलते है तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रविंद्र कुमार, कार्यकारी प्रभारी, थाना सनौली, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें