फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी को चाकू व पेंचकश औजार बरामद करने के लिए दो दिन का रिमांड लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला मौलाना में महिला की हत्या में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शिमला मौलाना निवासी दर्शना की हत्या का करीब चार साल बाद सीआईए-वन ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह हत्या के बाद खुद के बचाव के लिए लोडेड देसी कट्टा हर समय अपने साथ रखता था। आरोपी ने बदनीयती से महिला की हत्या को अंजाम देने की बात कबूली है। आरोपी ने बताया कि, उसने चाकू व पेंचकस से उस पर 10-15 वार किए थे। आरोपी का हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने में उसकी मां व दोस्त ने भी साथ दिया था। सीआईए-वन ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर उसकी मां व दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली की एक युवक शिमला मौलाना मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। अगर पुलिस टीम तुरंत उसको काबू करे तो किसी बड़ी वारदात का खुलासा हो सकता है। उन्होंने इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने शिमला मौलाना मोड़ पर दबिश देकर एक आरोपी को एक लोडेड देसी कट्टा-315 बोर सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की पहचान अमित उर्फ सांडा निवासी शिमला मौलाना के रूप में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराकर गहनता के साथ पूछताछ की। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ में ही जनवरी 2014 में गांव की महिला दर्शना देवी की चाकू व सुआनुमा पेंचकस से वार कर हत्या करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन

महिला की छेड़छाड़ का विरोध करने पर की थी हत्या
पुलिस ने बताया कि पांच जनवरी 2014 को महिला दर्शना देवी अपने प्लॉट में उपले बना रही थी। आरोपी ने बदनीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया व गांव में इस बारे बताने की धमकी दी। आरोपी ने गांव में होने वाली अपनी बदनामी से डरते हुए महिला की हत्या करने का प्लान बनाया और तुरंत अपने घर से चाकू व एक सुआनुमा पेंचकस लाकर महिला पर 10-15 वार कर दर्शना देवी की हतया कर दी। थाना सदर पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मां व एक दोस्त ने दिया था साथ
पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ सांडा को रविवार को कोर्ट में पेश किया और उसके रिमांड की अर्जी लगाई। पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। आरोपी अमित उर्फ सांडा ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के मामले में उसकी मां कमलेश व दोस्त प्रवीन निवासी शिमला मौलाना का हाथ होना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने शिमला मौलाना निवासी महिला दर्शना की हत्या में गांव के ही युवक अमित उर्फ सांडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी का महिला की हत्या में उसकी मां व दोस्त ने भी साथ दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी अमित उर्फ सांडा को दो दिन के रिमांड पर लिया है और उसकी मां व दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।
संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए-वन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें