इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
पानीपत। दो दिन पहले रेलवे स्टेशन परिसर में घायल अवस्था में मिले 30 वर्षीय एक युवक की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जीआरपी के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक बीमारी के कारण घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था जिससे पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। सिविल अस्पताल में मंगलवार को ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक की दाहिनी बाजू पर दिल का निशान बना हुआ है और उसके अंदर अंग्रेजी में डीएम लिखा हुआ है।