फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पति अपनी गाड़ी यमुनानगर बुकिंग पर ले गया, जबकि पत्नी मायका चली गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने मकान में नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। तहसील कैंप में एक सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। परिवार को वापस आने के बाद रविवार सुबह चोरी का पता चला। थाना शहर पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुलशन निवासी जवाहर नगर तहसील कैंप ने तहसील कैंप चौकी पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह 26 सितंबर को यमुनानगर गाड़ी की बुकिंग लेकर चला गया। उसकी पत्नी मकान का ताला लगाकर अपने मायका चली गई। वे रविवार सुबह घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के अंदर दाखिल हुए तो चोरी का पता चला। इसकी सूचना मिलते ही तहसील कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। गुलशन ने बताया कि चोर उसके मकान से एक लैपटॉप, एक एलसीडी, 28 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, डायमंड की दो अंगूठी, सोने की एक चेन, चांदी की पायल चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तहसील कैंप क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी करने की सूचना मिली थी। जिसमें तुरंत मौका मुआयना किया। मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें