फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी की वीडीयू यूनिट में हादसे की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी की यूनिट में हादसे की होगी जांच
विज्ञापन

पानीपत। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी में शनिवार को हुए हादसे की जांच करवाई जा,गी। वहीं पुलिस ने रविवार को हादसे में मारे गये श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। जबकि हादसे में घायल कर्मचारियों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थित है। स्मरणीय है कि रिफाइनरी में शट डाउन का काम खत्म होने के बाद रिफाइनरी परिचालन के समय वीडीयू यूनिट में धमाका होकर आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक ठेकेदार कंपनी का फायर फाइटर झुलस व एक कर्मचारी की टांग टूट गई। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और घायलों को उपचार के पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत के निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। वहीं रिफाइनरी की दमकल विभाग की टीम और सीआईएसएफ के जवानों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम रिफाइनरी की वीडीयू यूनिट के परिचालन के समय धमाका होकर भयंकर आग लग गई। जिसमें ठेकेदार कंपनी के मोहन लाल की मौत हो गई और दीपक कुमार बुरी तरह से झुलस गया। जबकि इसी घटना में रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान एमएस खैरकर की टांग टूट गई। आग लगने का हादसा होते ही रिफाइनरी के सायरन बज उठे और मौके पर रिफाइनरी प्रशासन, सीआईएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य आरंभ शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया । जबकि दूसरे घायलों रिफाइनरी टाउनशिप अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रिफाइनरी दमकल विभाग की टीम और सीआईएसएफ के जवानों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी ओर, इस घटना की जांच कर रहे थाना मतलौडा की बोहली चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई थी। जिसमें ठेकेदार कंपनी के एक आदमी मोहन लाल की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया। जबकि रिफाइनरी के एक कर्मचारी की टांग टूट गई। वहीं रविवार को पुलिस ने मोहन लाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की गहन जांच कर रही है। पुलिस की जांच में जो भी आरोपित दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इधर, पानीपत रिफाइनरी एवं केमिकल कांपलेक्स के महाप्रबंधक मानव संसाधान, जेएएन कोरेरा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि रिफाइनरी की वीडीयू यूनिट में शट डाउन के बाद चलते समय आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक झुलस गया और एक की टांग में फ्रैक्चर हो गया। हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों व व घायलों की नियमानुसार मदद करवाई जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें