अध्यापिका के खाते से निकाले 50 हजार रुपये
पानीपत। एटीएम क्लोन का शिकार शहर की एक कॉलेज की अध्यापिका बन गई। पीड़िता साक्षी पुत्री सुरेश कुमार निवासी उग्राखेड़ी ने थाना शहर पुलिस को उसके साथ हुई धोखाधड़ी की एक शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वो एक निजी कॉलेज में रसायन विज्ञान की अध्यापिका है। बीती 20 व 21 जनवरी की रात को उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जबकि उसने अपने एटीएम कार्ड व बैंक खाता की जानकारी किसी से भी शेयर नहीं की। बावजूद इसके उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। 22 की सुबह जब पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन पर रुपये निकलने के मेसेज देखे। जिसके बाद उसने बैंक से अपनी पासबुक प्रिंट करवाई। जिसमें पता लगा कि उसके खाते से 6 दफा में 50 हजार रुपये निकाले गए है। दिल्ली के नेहरू प्लेस से 3 बार व कुंड रोड से 3 बार में रुपये निकाले गए है। ये रुपये 20 की रात 11 बजकर 50 मिनट से निकलने शुरू हुए व रात 1 बजकर 6 मिनट तक रुपये निकाले गए है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए।