फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य करते समय बिजली कर्मचारी को लगा करंट, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत कार्य करते समय कर्मचारी को लगा करंट, झुलसा
विज्ञापन

पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में एक बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्य करते हुए बिजली की चपेट में आ गया। जिस कारण उसका हाथ झुलस गया। गांव मावटी निवासी अशोक नामक सहायक लाइन मैन ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य करने के लिए चढ़ा था। उसे अधिकारियों द्वारा सुचना दी गई थी कि निगम से कार्य करने के लिए परमिट ले लिया है। जेई ईश्वर शर्मा ने बताया कि जिस समय अशोक को करंट लगा तो उनके पास राकेश नामक लाइन मैन उनके पास था। जिन्होंने परमिट ले लिया था। कर्मचारी सूर्या कंपनी के माध्यम से बिजली निगम में कार्यरत है। सूर्या कंपनी के इंचार्ज सत्यावान मौर ने बताया कि ठेेेकेदार द्वारा लाइन पर कार्य करने के लिए परमिट लिया हुआ था लेकिन 400 केवी ट्रांसफार्मर ने बैक मार दिया जिस कारण उनका हाथ झुलस गया। अशोक पूरी सेफ्टी किट पहने हुआ था जिस कारण उनको ज्यादा चोट नहीं आई। वह मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें