समालखा। मनाना फाटक के पास मालगाड़ी के डिब्बे में थैला उलझने से गिरकर एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जीआरपी के मुताबिक गांधी कालोनी में किराए के मकान पर रहने वाली वसाली कूड़े बिनने का काम करती है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह वह मनाना फाटक व समालखा रेलवे स्टेशन के पास कूड़ा उठा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के आने पर वह अपना कूड़े से भरा थैला उठाकर दूसरी तरफ होने लगी। लेकिन थैला मालगाड़ी के साथ उलझने के कारण वह गिरकर पत्थरों में गिर गई। जीआरपी ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने रेफर दिया।