फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल के सामने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर नगदी-जेवर चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मॉडल टाउन रामलाल चौक स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर नगदी जेवर उठा ले गए। कार मालिक की शिकायत पर मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तम विहार कॉलोनी (रोहतक) निवासी धर्मेेंद्र ने मॉडल टाउन चौकी पुलिस को बताया कि न्यू दीवान नगर (पानीपत) में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी ज्योति की रविवार को रामलाल चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में डिलिवरी हुई थी। वह अपनी साली के साथ कार से अस्पताल पहुंचा और कार अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। साली का पर्स कार में ही अगली सीट पर रह गया। कुछ देर बाद वापस आया तो कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला और कार के अंदर रखा पर्स गायब था। पर्स में 20 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी की कंडुली और पाजेब थी। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें