शहर से दो लड़कियों समेत तीन के अपहरण का शक, केस दर्ज
पानीपत। शहर से दो लड़कियों समेत तीन लोगों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायतों पर केस दर्ज कर लापता हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राशिद निवासी संत नगर, पानीपत ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनके पति शमशाद का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने राशिदा की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर शमशाद की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर, फामिदा पत्नी नासिर हुसैन अहमद निवासी मनमोहन नगर, बबैल रोड ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनकी पुत्री रोशन निसार अहमद का अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस ने निसार की तलाश शुरू करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ युवती को बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इधर, राजा निवासी विकास नगर, पानीपत ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनकी पुत्री अन्नू का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर अन्नू की तलाश शुरू कर दी है।