नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने एक पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है। सीवन पुलिस को दी शिकायत में एक गांव के व्यक्ति ने कहा कि उनके गांव का ही युवक उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता है। 6 मार्च की रात को आरोपी घर में घुस आया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक रवि के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।