फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना।
सोमवार देर रात पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर साहिब इंटर प्राइजेज के पास बने कट पर हाईवे पार कर रही बाइक तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक कैंटर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि 58 वर्षीय रघुनाथ वासी जौंधन खुर्द किसान है। सोमवार देर रात उसे खेत में फानों में आग लगने की सूचना मिलने पर खेत में पहुंचा। वापस लौटते समय पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवा कर जैसे ही हाईवे पास कर रहा था तभी उसकी बाइक तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गई। बाइक सवार किसान रघुनाथ मौके पर ही दम तोड़ गया। सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें